नक्सलियों के सामने लाचार है कांग्रेस सरकार: अरुण साव

0 अमित शाह का घटना पर संज्ञान लेना नक्सवालाद के खिलाफ केंद्र की नीति बताता है राज्य सरकार को भी उतनी गंभीरता दिखाने की जरूरत :अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सली हमले में 11 जवानों की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आक्रोश जताया है। उन्होंने जवानों की शहादत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लचर नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सरकार नक्सलियों के सामने लाचार है। साढ़े चार साल से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की समानांतर सरकार चल रही है। सारे देश में नक्सलवाद सिमट चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के राज में नक्सलवाद फल फूल रहा है। जिसके कारण जवान शहीद हो रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। नक्सलवाद का खात्मा करने भूपेश बघेल सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस और नक्सलियों में गुप्त गठजोड़ है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए नक्सलियों का इस्तेमाल कर रही है और इसके एवज में उन्हें हिंसा करने की छूट दी गई है। कांग्रेस सरकार ने अब तक के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ कोई ऑपरेशन नहीं चलाया। मुख्यमंत्री बतायें कि आखिर क्यों नक्सल समस्या के सफाए के लिए कुछ भी नहीं किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा केंद्र सरकार की मदद से पूरे देश में जहां जहां पर भी नक्सलवाद था वहां उसका लगभग सफाया हो गया है लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नक्सलवाद के सफाये की नियत ना होने की वजह से यहां लगातार नक्सली हमले हो रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल हमले की तुरंत बाद मुख्यमंत्री से बात की, इस बात से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार नक्सलवाद के खिलाफ कितनी गंभीर है राज्य की कांग्रेस सरकार को भी इस विषय में उतनी ही गंभीरता दिखाने की जरूरत है ताकि प्रदेश में शांति बहाल हो सके और जवानों की शहादत न हो और निर्दोष लोगो को अपनी जान न गंवानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *