खैरागढ़ में हाथ, यशोदा के साथ….कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की खैरागढ़ सीट पर 12 अप्रैल को होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे संकेत मिल रहे थे कि कांग्रेस इस उपचुनाव में महिला प्रत्याशी तय कर सकती है। यह भी कहा जा रहा था कि राजपरिवार में कलह के कारण कांग्रेस इस परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवार नहीं बनायेगी। कांग्रेस ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग की यशोदा वर्मा के नाम पर मोहर लगा दी है। वे सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता के साथ साथ कांग्रेस की सक्रिय मैदानी कार्यकर्ता हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में जनता के बीच का उम्मीदवार उतारने की उम्मीद की जा रही थी। यह उपचुनाव विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण हो रहा है। देवव्रत सिंह जनता कांग्रेस की टिकट पर जीते थे और देहावसान के पूर्व अपनी मूल पार्टी कांग्रेस के नजदीक आ चुके थे। बीते चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी। भाजपा के कोमल जंघेल मामूली अंतर से पराजित हुए थे। देवव्रत सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर राजपरिवार में विवाद सामने आ चुका है। लिहाजा यह तय माना जा रहा था कि कांग्रेस इस परिवार के बाहर का प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *