पत्नी सहित ईओडब्ल्यू दफ्तर में हाजिर हुए अमन सिंह…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय उनके प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के विरुद्ध ईओडब्ल्यू आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही है। आज भी अमन सिंह और उनकी पत्नी ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंचे। जहां उनसे घंटों पूछताछ हुई। दोनों को हिदायत दी गई है कि बिना अदालत की अनुमति देश से बाहर नहीं जा सकते। जानकारी सामने आई है कि सिंह दंपति ने अपना पार्सपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह आय से अधिक संपत्ति मामले में एक बार फिर ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुए। दोनों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो दर्ज किया गया है। कहा गया कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *