चार राज्यों में भाजपा के गले में जयमाल, पंजाब में केजरीवाल का कमाल…

0 यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में  फिर खिला कमल
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर ली है तो इसके साथ ही उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी भाजपा की अपेक्षा के अनुसार कमल खिला है। पंजाब में आप आदमी पार्टी को एकतरफा जीत हासिल हुई है। वहां अरविंद केजरीवाल ने कमाल कर दिखाया है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे। एक राज्य की सत्ता उसके हाथ से निकल गई जबकि भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता सुरक्षित बचा ली। पंजाब में भाजपा को कोई उम्मीद पहले से ही नहीं थी। उसने अपने शासित चार राज्यों में फिर से जनादेश प्राप्त करने के लिए सारा ध्यान केंद्रित किया था। यूपी के चुनाव में भाजपा ने सारी ताकत झोंक दी थी। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने का चुनावी इतिहास कई दशक बाद दोहराया गया है। यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को हराने के लिए बहुत जोर मारा लेकिन जनता ने योगी आदित्यनाथ पर भरोसा कायम रखा। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने बेहद संघर्ष किया। लेकिन स्थिति में कोई अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। तब भी कांग्रेस संगठनात्मक रूप से मजबूत हुई है। पंजाब में कांग्रेस को उसकी आंतरिक कलह ले डूबी तो उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में उसकी उम्मीद को झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *