रायपुर भाजपा की कमान सम्हालेंगे जयंती पटेल

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा की कमान जयंती पटेल को सौंपी गई है। वे शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी की जगह लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने विभिन्न जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की बयार चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी में परिवर्तन के बाद अब जिला स्तरीय बदलाव के तहत पहली खेप में 13 संगठन जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *