प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने दी मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि…

रायपुर। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मरकाम ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस ने असीम सम्भावनाओं से भरा अपना कर्मठ नेता खो दिया। वे आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे। उनका इस तरह जाना हृदय विदारक है। ईश्वर उनके परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *