मुख्यमंत्री बघेल ने जरूरतमंदों को दी लाखों की आर्थिक सहायता…

0 संसदीय सचिव रेखचंद जैन की विशेष पहल पर मिली मदद
0 इलाज और भरण पोषण के लिए 5 हजार से 2 लाख रु. तक दिए गए
0 कई पत्रकार भी लाभान्वित हुए

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं। उनकी संवेदनशीलता से उपकृत लोगों का यही विचार है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक परिवारों को भरण पोषण और इलाज के लिए लाखों रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की है। आर्थिक मदद पाने वालों में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं। सहायता राशि की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की विशेष पहल पर दी गई है।
संसदीय सचिव श्री जैन के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 5 हजार रु. से लेकर दो लाख रु. तक की सहायता राशि दी है। दो लाख की सहायता पाने वालों में किरण बघेल, रणजीत बख्शी व सैयद ख़्वाजा हसन सभी जगदलपुर एवं शेखर यादव ग्राम तेतरखुटी शामिल हैं। डेढ़ लाख रु. की सहायता श्रीकांत पाण्डेय जगदलपुर को मिली है। एक लाख की मदद गंभीर नाथ नाग, सामेल सुता, केशव मल्होत्रा, नरसिंह रथ, केशव प्रसाद गुप्ता (सभी जगदलपुर ), जितेंद्र सिंह ठाकुर ग्राम कुम्हली व रमेश पात्र ग्राम कलचा को दी गई है। इसी तरह 50 – 50 हजार रु. की मदद अजय यादव ग्राम मांडपाल, चंपा चालकी ग्राम धनपुंजी, बिगेश्वर कश्यप ग्राम बिरिंगपाली, नीलमणि सिंह, कौशल नागवंशी, दीप्ति जैन, मोहन सिंह बहल, सलीम खान व अफसरूनिशा सभी जगदलपुर को दी गई है। 20 – 20 हजार की आर्थिक सहायता पाने वालों में सोनो, सोनदई नाग, बादशाह खान, राजेंद्र बाजपेयी, शकुंतला बघेल, नंदनी सोरी, श्रीनिवास नायडू, अम्बिका बघेल, विनोद पाण्डेय, कांता गोरेला, धर्मेन्द्र महापात्र व जीवानंद हलधर सभी जगदलपुर तथा रीना सिंह ग्राम किंगोली हैं. रामबती नाग को 10 हजार रु. तथा साधुराम को 5 हजार रु. की मदद उपलब्ध कराई गई है। इन सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक एवं राज्य शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं और वह जरूरतमंदों को संवेदनशीलता के साथ मुख्यमंत्री की ओर से सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयासों के सुफल के रूप में जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *