बस्तर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 11वीं के छात्र की मौत

 

बस्तर। बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम झारतराई में शुक्रवार शाम को गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 11वीं के छात्र सिद्धार्थ बघेल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में सिद्धार्थ के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिद्धार्थ लामकेर के हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने साथियों के साथ मवेशी चराने जा रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बस्तर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्तर मरचुरी भेज दिया है। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *