प्रदेश में रसोई गैस के लिये त्राहि-त्राहि मची हुई है – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस के लिये जनता परेशान हो रही है। सरकार सब कुछ बेहतर होने का दावा कर रही है, लेकिन रसोई गैस लेने के लिए एजेंसियों के बाहर जनता की लंबी लम्बी लाईन लगी हुई है। प्रदेश के कई गैस एजेंसी में तालाबंदी हो चुकी है, स्टाक नही होने का बोर्ड लग गया है, कई एजेंसियों की बुंकिंग सिस्टम बंद हो गई है, फोन नही उठाने की शिकायत आ रही है। इधर जनता लाईन में खड़ी है, उधर रसोई गैस की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है, 900 रु. के रसोई गैस 3 हजार रु. से अधिक दाम में बेचा जा रहा है। कमर्शियल गैस की संकट से कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके है वहाँ काम कर रहे कर्मचारी बेरोजगार हो गये है। सरकार बताये जब रसोई गैस की कोई कमी नही है तो रसोई गैस जनता को मिल क्यो नही रहा है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य की जनता की समस्याओं को केंद्र के पास नहीं रख पा रही है, जिसके चलते प्रदेश में रसोई गैस का संकट उत्पन्न हुआ है। भाजपा सरकार की नियत में खोट है, चुनावी राज्यों में राज्य के हिस्से की एलजी को भेजा जा रहा है और राज्य की सरकार मौन सहमति देकर प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार अखबारों में और सोशल मीडिया में विज्ञापन देकर दावा कर रही है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है फिर एजेंसियों में भीड़ क्यों है? बुकिंग लेना बंद क्यों किया गया है? आम आदमी को शौक लगा है कि वह अपना काम धाम छोड़कर एक सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता से झूठ बोलना बंद कर सिलेंडर की कमी की जमीनी हकीकत का सामना करे और जनता को इस अप्रत्याशित संकट से राहत कैसे मिलेगी, इसका समाधान खोजे, सरकार के झूठे विज्ञापनों से वास्तविकता नहीं बदलेगी, जनता की राहत के रास्ते खोजे जाने चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *