पुस्तक दान महाअभियान को शानदार रिस्पांस

0 गांव गांव में भेंट की जा रहीं हैं पुस्तकें 

जगदलपुर। तोकापाल में पुस्तक दान अभियान की शुरुआत विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई। अभियान को यहां शानदार रिस्पांस मिला। अनेक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी- कर्मचारियों ने रथ को पुस्तकें भेंट की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कमदेव बघेल, पद्मिनी कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामवती भंडारी, तहसीलदार यशोदा केटारप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलू तिर्की, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, खंड स्रोत समन्वयक अजय शर्मा, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी तरुण ठाकुर एवं संकुल समन्वयक के साथ तहसील, जनपद, शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं आपके घरों पर जो पुस्तकें रखी हुई हैं, उन्हें पुस्तक दान महा अभियान रथ आपके ग्राम में पहुंचेगी वहां पर पुस्तक दान अवश्य करें। यह सब पुस्तकें जिला लाइब्रेरी में रखी जाएंगी जहां बच्चों के साथ-साथ आम नागरिक भी इसको अध्ययन कर लाभ प्राप्त करेंगे। इस पुस्तक दान महा अभियान रथ को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गांधी चौक से परपा, तोकापाल, बाजारपार तोकापाल, बड़े पाराकोट, ईराकोट, पलवा, बागनपाल मोरथपाल चौक, कुरेंगा, करंजी, धर्माउर होते हुए जिला मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेगा। पुस्तक दान महा अभियान में बच्चे युवा एवं ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक नेअभियान को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *