0 खैरगुड़ा स्कूल का गौरव बढ़ाया इन बच्चों ने
जगदलपुर। बस्तर विकासखंड के कुडगुड़ा संकुल की प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के दो मेहनती छात्रों राहुल और यामिनी का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल हुई है, जो विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता, शिक्षकों की गाइडेंस और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।
इस बड़ी उपलब्धि पर शाला के प्रधान अध्यापक छन्नूराम मंडावी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा- राहुल और यामिनी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन ने यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि खैरगुड़ा स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बस्तर के सबसे अच्छे स्कूलों में से एक है। अभिभावकों ने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और लगन की प्रसंशा करते हुए उन्हें भी बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की है।