महापौर संजय पाण्डेय ने जगदलपुर के लोगों को दी एक और बड़ी राहत

0 पानी टैक्स के ब्याज में दी 100 फीसदी छूट 

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के महापौर और जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने नगरवासियों के हित में एक और बड़ी संवेदनशील पहल करते हुए जल कर के अधिभार (ब्याज) में 100 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है।
नगर निगम की सामान्य सभा में कुल 12 एजेंडों पर चर्चा की गई।एजेंडा क्रमांक 10 को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस एजेंडे के अंतर्गत ऐसे जलकर दाताओं को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने पिछले 2 वर्ष या उससे अधिक समय से जल कर जमा नहीं किया है। ऐसे सभी बकायादारों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है, जिसमें वे अपने बकाया जल कर का भुगतान कर सकते हैं। इस योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत बकाया जलकर पर लगाए गए अधिभार (ब्याज) में 100 फीसदी छूट दी जाएगी अर्थात उपभोक्ता केवल मूल राशि जमा कर अपना बकाया समाप्त कर सकते हैं।

लाभ उठाएं बकायादार : पांडे
महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि इस विषय पर सदन में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए एकमुश्त भुगतान कर अपना बकाया जलकर जमा करें। नगर निगम जलकार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि 30 अप्रैल तक दी जा रही यह 100 फीसदी अधिभार छूट योजना नागरिकों के लिए एक विशेष अवसर है। उन्होंने बताया कि बकायादारों की सुविधा के लिए निगम द्वारा दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जिनसे संपर्क कर उपभोक्ता अपने बकाया की जानकारी तथा भुगतान प्रक्रिया में सहायता ले सकते हैं। ये कर्मचारी हैं चेलाराम सिन्हा मो. नं. 9893942146 और कृष्णा पाठक मो. नं. 9406361791। नगर निगम द्वारा लिया गया यह निर्णय आम नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है, जिससे बड़ी संख्या में बकाया जलकर दाताओं को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *