शिक्षिका वसुधा जैन की प्रेरक पहल, आमाडोंगरी के बच्चों को भेंट किए स्कूल बैग


जगदलपुर। विकासखंड जगदलपुर के जामवाड़ा संकुल अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल आमा डोंगरी में एक सराहनीय और प्रेरक पहल देखने को मिली है, जहां शिक्षिका वसुधा जैन द्वारा 70 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं उपहार भेंट किए गए।
इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश बच्चे अब तक बैग के अभाव में पॉलीथिन बैग में अपनी कॉपी-किताबें रखकर स्कूल आने मजबूर थे, जिससे उन्हें असुविधा के साथ-साथ असहजता का भी सामना करना पड़ता था। बच्चों की इस समस्या को समझते हुए शिक्षिका वसुधा जैन ने अपने निजी खर्च से स्कूल बैग खरीदकर सभी जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए। साथ ही बच्चों को छोटे-छोटे उपहार भी दिए, जिससे उनकी खुशी और बढ़ गई।
इस नेक पहल की विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहना करते हुए वसुधा जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनकी इस पहल से न केवल बच्चों को सुविधा मिली है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *