जगदलपुर। बस्तर में कई अधिकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जगदलपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास। श्री दास की पहल पर एक दिवंगत छात्र के परिवार को छात्र बीमा योजना का त्वरित लाभ मिल पाया है।
शासन द्वारा शिक्षा विभाग में छात्र दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई है। इसका लाभ अब पालकों को मिलने लगा है। कुछ माह पूर्व एक घटनाक्रम में दिवंगत हुए बाल विहार स्कूल की कक्षा नवमी के छात्र कार्तिक सोनी पिता श्रीनिवास सोनी भी योजना के तहत बीमित था। छात्र कार्तिक के निधन के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास, उनके स्टॉफ और स्कूल परिवार ने कार्तिक के परिजनों को छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत क्लैम की राशि जल्द दिलाने के लिए दस्तावेजी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कीं। इसके बाद छात्र के पिता श्रीनिवास सोनी को आज बीईओ जगदलपुर अनिल दास द्वारा बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। बीमा क्लैम के 1 लाख रुपए मिलने पर श्रीनिवास सोनी ने खंड शिक्षा अधिकारी श्री दास को भावविह्वल होकर धन्यवाद दिया। विदित हो कि सुशासन सरकार में ऐसे अधिकारी द्वारा जब स्थानीय छात्रों की आकस्मिक मौत पर उनके परिवार को शासन द्वारा प्रदत्त राशि प्रदान करने से परिवार को बहुत सहयोग मिलता है।