भाजपा की सांगठनिक शक्ति को धार देने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया

0  चित्रकोट में लोहंडीगुड़ा व दरभा मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 
0 प्रशिक्षण से निखरते हैं कार्यकर्ता: भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय 
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी तेरह मंडलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। सोमवार को चित्रकोट में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा मंडल व दरभा मंडल के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता मुखर, प्रखर बनते हैं। प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की सांगठनिक शक्ति को और धार देने का माध्यम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाता है। श्री लाटिया ने हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण हमारा आधारभूत कार्यक्रम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरते हैं और विषय के अच्छे जानकार बनते हैं। श्री पाण्डेय ने अपनी सरकार की उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कार्य पद्धति विषय पर कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना व पार्टी की नीति सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि, बैदूराम कश्यप ने बूथ प्रबंधन और योगेंद्र पाण्डेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया। कार्यशाला का संचालन लोहंडीगुड़ा मंडल महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, महामंत्री परीस बेसरा, लक्ष्मीनिवास मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, कृष्ण कुमार शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, लोहंडीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, लक्ष्मीनिवास पांडे, नरसिंह ठाकुर, बोंजाराम मौर्य, घनश्याम ठाकुर, तुलसी ठाकुर, विकेश रंगारी, संतोष बघेल, मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया, नारायण कुरामी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, महादेव नाग, धनीराम बघेल, नरेश खापर्डे, भरत कश्यप, आयतू कश्यप, रंजीता जोशी, बुटकी कश्यप, पदमनी कश्यप, तनूजा ठाकुर, मनीष पोयाम, कमल सिंह, फूलसिंह सेठिया, लखन ठाकुर, दुर्जन कश्यप, धनसिंह ठाकुर, लिबरू कश्यप, अजय बघेल, अनंत कश्यप, गुंडूल नाग, मांगेन कर्मा, दीपक कश्यप आदि सहित दोनों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *