जगदलपुर। पड़ोसी राज्य उड़ीसा के कालाहांडी में बस्तर संभाग में सक्रिय रहे 11 बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 1 करोड़ 34 लाख के ईनामी इन नक्सलियों ने कई घातक हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक डीवीसीएम, चार एसीएम और 6 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों ने 1 एके 47, 4 एसएलआर, 1 इंसास एक नग 12 बोर और 2 नग सिंगल शॉट बंदूकें भी उड़ीसा पुलिस के हवाले की हैं।