रामनवमी एवं महासभा की तैयारियों में जुटा 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज

0 निकाली जाएगी भगवान श्रीराम की भव्य झांकी

जगदलपुर। रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक श्री जगन्नाथ मंदिर जगदलपुर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की जीवंत झांकी भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इसके साथ ही समाज के बटुकों का उपनयन संस्कार भी संपन्न कराया जाएगा। समाज की वार्षिक महासभा का आयोजन भी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वर्षभर आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि रामनवमी का पर्व समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी समाज के सभी सदस्य मिलकर भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकालेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से उपनयन संस्कार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। बैठक में सचिव देवशंकर पांडे, संतोष पात्र, महेश्वरी पांडे, संस्थापक सदस्य रवींद्र पांडे, पूर्व अध्यक्ष ईश्वरनाथ खंबारी, बनमाली पाणिग्रही, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाणिग्रही, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विवेक पांडे, बिम्भाधर पांडे, मिनेश पाणिग्रही, नरेंद्र पाणिग्रही, आत्मा राम जोशी, गिरजा पांडे, मिथलेश पाणिग्रही, शैलेंद्र जोशी, शिवशंकर जोशी, नरेश प्रसाद पांडे, दुर्गा प्रसाद कवि, हरबंधु पाणिग्रही, डीलेश्वर प्रसाद पाण्डे तथा ललित पांडे सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

विहिप भी जुटी तैयारी में
विश्व हिंदू परिषद रामजन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत मंदिर प्रांगण में भगवा ध्वज लगाया गया व मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो ऐसी मंगल कामना की गई। जिसमे विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, विभाग सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक, जिला मंत्री नवीन देवांगन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी, मातृशक्ति संयोजिका सुशीला साव, आस्था गुप्ता, बजरंग दल के संयोजक विष्णु ठाकुर, सह संयोजक सन्नी रैली, सुरेंद्र तिवारी, अजय प्रताप सिंह, हिमेश राठौर, देव ठाकुर, कुंदन साहू, शिव नाग, व अन्य उपस्थित रहे। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सारे शहर और गांव में सभी सनातनियों के घरों में भगवा ध्वज लगने का आव्हान किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामजन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप से मनाने का आव्हान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *