
दल्लीराजहरा। सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर राजेश दसोडे की नियुक्ति की गई है। राजेश दसोडे जी काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय तौर पर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं जिसके कारण पार्टी ने उन्हें जिले की बड़ी जवाबदारी दी है इस नियुक्ति को राजेश दसोडे ने भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ,भारतीय जनता के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार व्यक्त किया।
राजेश दसोडे को बालोद जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किए जाने पर पूरे बालोद जिला के समस्त आम जनता में खुशी की लहर देखी जा रही हैं । उन्हें बधाई देने के लिए स्वाधीनता चौक पर एकत्रित होकर राजेश दसोडे को फूल माला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया । इस औसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,पार्षद विशाल मोटवानी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा स्वाधीन जैन, भाजपा नेता जयदीप गुप्ता,संतोष कोशी नवभारत पत्रकार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकोष्ठ हितेश डोंगरे,मनन गुप्ता पूर्व सांसद प्रतिनिधि,युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य साहिल सवालकर,राहुल साहू महामंत्री युवा मोर्चा,अंकित टाटिया,लोकेश साहू,विकास साहू,मुकेश भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त मित्रगण एवं व्यापारी गण ने बधाई दी है।