गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर सरकार का दावा झूठा – कांग्रेस

० कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक से घरेल सिलेंडर का दुरुपयोग और कालाबाजारी बढ़ेगा

रायपुर। रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि घरेलू गैस की आपूर्ति पिछले 5 दिनों से बाधित है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक से रोक दिया गया है, उसके बावजूद सरकार यह झूठा दावा कर रही है कि कोई कमी नहीं है, पर्याप्त उपलब्धता है। सच यह है कि सरकार की दुर्भावना से विगत तीन महीनों में घरेलू रसोई गैस के दाम में 307 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि भाजपा की सरकार ने किया है अब एक बार फिर 60 रूपये महंगा? मूल्य वृद्धि से हफ्ता भर पहले जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराया था जिनका डीएसी जारी हो चुका था, अब सप्लाई के वक्त अब नए डीएसी जारी करके अधिक कीमत वसूल जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 4 दिनों का अंतराल बढ़ाना, 21 दिन के बजाय अब 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के बुकिंग की बाध्यता इस बात का प्रमाण है कि उपलब्धता और सप्लाई में अड़चन तो है, लेकिन यह सरकार वास्तविक परिस्थिति से इनकार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग होगा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित होंगे, महंगाई बढ़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के 12 साल के दौरान जब-जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड मिल के दामों में कमी आई है उसका लाभ लगातार जनता से छिन गया और अब कीमतें बढ़ाकर महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकल जा रहा है। 2014 से 2025 तक मोदी सरकार ने केवल पेट्रोलियम उत्पाद से 42 लाख करोड़ से अधिक की कमाई जनता की जेब पर डकैती डालकर किया है पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज जो यूपीए के दौरान 10रू. 38 पैसा था उसे मोदी सरकार ने तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 32 रू. 98 पैसा कर दिया है। 410 का सिलेंडर जिस पर 100 डेढ़ सौ रुपए सब्सिडी भी मिलता था, आज 980 के पार है। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक कुप्रबंधन और अनियंत्रित मुनाफाखोरी के चलते ही देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। गैस सिलेंडरों की दिक्कतों से आम जनता के लिए रसोई में भोजन बनाना भी मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *