भानपुरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

भानपुरी। बस्तर पुलिस की सतत कार्रवाई के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर भानपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष गुप्ता पिता नरेंद्र गुप्ता, ग्राम देवड़ा, थाना भानपुरी को करीब 68 लीटर अवैध शराब बिक्री के लिए रखे जाने पर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि बस्तर क्षेत्र में अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *