दल्ली राजहरा में महिला दिवस पर भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

0 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान 

दल्ली राजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लेखिका, कवियित्री एवं समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर थीं। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद सुमरित उर्वशा, प्राची सिन्हा, पुसई बाई साहू, अनिता सोनवानी, मालती निषाद तथा पावेंद कोडप्पा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेड़िया ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर संघर्ष एवं प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को राजनीतिक रूप से भी मजबूत होकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी हैं और महिलाओं के योगदान से ही देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. शिरोमणि माथुर ने मातृशक्ति को कामयाबी के टिप्स दिए तथा आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व दल्ली राजहरा परिक्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत समस्त मितानिन बहनों को क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी द्वारा सम्मानित किया गया। सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बहनों ने भी कार्यक्रम के आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, श्रीनिवास राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, ईश्वर राव, फ्रांसिस कॉलिन, राम जतन भारद्वाज, हीरालाल पवार, अनूप, बॉम्बेश्वर, विल्सन मैथ्यू, चंद्र प्रकाश सिन्हा, रियाज कुरैशी, उन्नी कृष्णन, रूबी एंथोनी, मनोज कुमार सोनवानी, राकेश जायसवाल, जीवन लाल देवांगन, नीलधारी यादव, मोहम्मद सफी, कमला बाई, कौसल्या सेन, अमरौतीन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *