रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। विष्णु देव साय सरकार के तीसरे बजट को ‘SANKALP’ थीम पर आधारित बताया गया, जिसका लक्ष्य समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और पॉलिसी से परिणाम तक पहुंचना है।
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय 5 हजार करोड़ का बजट अब बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। अनुमानित राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.87 प्रतिशत रखा गया है।
बस्तर-सरगुजा पर विशेष फोकस
सरकार ने पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों बस्तर और सरगुजा के लिए बड़ा पैकेज घोषित किया है।
- अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी (100 करोड़)
- इंद्रावती नदी पर बैराज निर्माण (2400 करोड़)
- बस्तर फाइटर्स के 1500 नए पद
- 15 नए पुलिस थाने और 5 साइबर थाने
- बस्तर, सरगुजा, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु 50 करोड़
- पर्यटन को बढ़ावा: मैनपाट, जशपुर, कोतेबेरा में विकास कार्य
सरकार का दावा है कि इन प्रावधानों से सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात
- आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़
- एनएचएम के लिए 2000 करोड़
- रायपुर में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल
- दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज
- मेकाहारा में एआई आधारित सुविधा (10 करोड़)
- कर्मचारियों के लिए 100 करोड़ की कैशलेस उपचार योजना
महिलाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा
- अचल संपत्ति क्रय पर पंजीयन शुल्क में 50% छूट
- रानी दुर्गावती योजना: 18 वर्ष पूर्ण करने पर 1.5 लाख रुपए
- महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़
- 250 महतारी सदन निर्माण
- लखपति दीदी भ्रमण योजना
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर
- कृषक उन्नति योजना: 10,000 करोड़
- कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़
- भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना: 1700 करोड़
- ग्राम गौरव पथ योजना: 100 करोड़
शिक्षा और युवाओं के लिए प्रावधान
- 5 नालंदा लाइब्रेरी
- 25 कॉलेज भवन निर्माण
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना
- प्रतियोगी परीक्षा सहायता योजना (CG ACE)
- सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर (35 करोड़)
अधोसंरचना और शहरी विकास
- पीडब्ल्यूडी: 9450 करोड़
- जल संसाधन विभाग: 3500 करोड़
- रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन: 100 करोड़
- मेट्रो रेल सर्वे
- मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना: 200 करोड़
- 206 गांवों को शहरों से जोड़ने हेतु 250 करोड़
औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन
- उद्योग विभाग: 1750 करोड़
- 23 नए औद्योगिक पार्क
- पूंजी निवेश सब्सिडी: 750 करोड़
- लैंड बैंक विकास: 200 करोड़
- एयरपोर्ट विकास हेतु CG वायु योजना
सामाजिक सुरक्षा और कल्याण
- मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना: 5000 करोड़
- पेंशन योजनाएं: 1422 करोड़
- गुड़-नमक वितरण: 1000 करोड़
- मितानिन कल्याण निधि: 350 करोड़
- मिशन वात्सल्य योजना: 80 करोड़
बजट की थीम: GYAN, GATI के बाद ‘SANKALP’
वित्त मंत्री ने बताया कि पहले दो बजट ‘GYAN’ और ‘GATI’ थीम पर आधारित थे, जबकि इस बार ‘SANKALP’ के जरिए संतुलित और दीर्घकालिक विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।