डॉक्टर को मुफ्तखोरी की आदत…


जगदलपुर। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय नेगानार में पदस्थ चिकित्सक डॉ. विजय प्रसाद तिवारी को शायद मुफ्तखोरी की आदत पड़ गई है। यही वजह है कि वे अस्पताल की अटेंडेंस रजिस्टर में एडवांस में हाजिरी डालकर रफू चक्कर हो जाते हैं। उनके न रहने से ग्रामीणों को अस्पताल का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेतानार के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (संविदा) डॉ. विजय प्रसाद तिवारी उपस्थिति पंजी में अग्रिम हस्ताक्षर कर अक्सर गायब रहते हैं। 21 फरवरी को भी अग्रिम हस्ताक्षर कर वे अस्पताल से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *