गिरोला हिंगलाजिन माता मंदिर चोरी में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दो अन्य फरार

जगदलपुर।  जिले के बकावंड थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरोला गांव स्थित प्रसिद्ध हिंगलाजिन माता मंदिर से हुई चोरी के मामले में बकावंड पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन हरिजन उर्फ बुद्दू (36 वर्ष) को ओडिशा सीमा के पास जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और लगभग 3,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


घटना का विवरण

7-8 सितंबर 2025 की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर से दो सोने के हार, एक सोने की नथनी और एक छोटा चांदी का मुकुट चुरा लिया था। मामले में बकावंड थाने में अपराध क्रमांक 53/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बस्तर ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की थी। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और मुखबिरों की सूचना पर ओडिशा में भी विशेष टीम भेजी गई।

गिरफ्तारी कैसे हुई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ओडिशा के कोरापुट जिले के धरिनीगुडा-कोरटा गांव के जंगल में त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों टूना हरिजन और माधव हरिजन के साथ मिलकर मंदिर से चोरी की थी। चोरी का माल बेचकर प्राप्त राशि तीनों में बांटी गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभी बाकी

दो अन्य आरोपी टूना हरिजन और माधव हरिजन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है और चोरी के गहनों की बिक्री, राशि और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है।

मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  • इंस्पेक्टर विकेश तिवारी

  • सहायक उपनिरीक्षक मधुसूदन सिंह ठाकुर

  • हेड कांस्टेबल नकुल नाथ कश्यप

  • आरक्षक भीष्म ठाकुर, गौरव ठाकुर, भोलाराम बघेल

  • सायबर टीम: निरीक्षक लीलाधर राठौड़, सुरेश जागड़, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक खेदूराम ठाकुर, मोरेश्वर गुप्ता, मौसम गुप्ता, आरक्षक प्रदीप कश्यप, सोनू भदोरिया, जागेश्वर युवराज, महेश पटेल, कृष्णा

  • डीआरजी टीम के जवान

पुलिस ने इस सफलता के लिए स्थानीय मुखबिरों और तकनीकी टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *