महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर बीआर बालाजी पर संगीन आरोप

0  वाहन हड़पने और पैसे न देने का लगाया आरोप
जगदलपुर। नगर के प्रतिष्ठित वाहन विक्रेता संस्थान बीआर बालाजी एलएलपी महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलर पर गंभीर आरोप लगे हैं। दो वाहन मालिकों ने फर्म पर प्रताड़ित करने और वाहन हड़पने के आरोप लगाए हैं। वाहन मालिकों ने पत्रकार वार्ता बीआर बालाजी एलएलपी पर गंभीर आरोप लगाए। सुकमा जिले के कोंटा निवासी मोहम्मद खलील खान पिता स्व. मोहम्मद अमीरूल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने अपनी महेंद्रा बोलेरो जेडएलएक्स क्रमांक सीजी 18एल 6878 को जून 2024 के प्रथम सप्ताह में मरम्मत हेतु बीआर बालाजी एलएलपी गीदम रोड पंडरीपानी जगदलपुर में छोडा था। मरम्मत अवधि के दौरान उन्होंने बीआर बालाजी एलएलपी में कार्यरत स्वर्णिम चौहान से कहा था कि यदि यह बोलेरो ठीक रेट में एक्सचेंज होगी तो वे एक्सचेंज करके नई स्कार्पियो लेना चाहता हैं। 10 जून 2024 को उनकी बोलेरो की मरम्मत का व्यय काटकर 4 लाख 17 हजार रुपए में एक्सचेंज अनुबंध तय हुआ तथा बोलेरो को आरूतेश ठाकुर ने हैंडओवर ले लिया। मोहम्मद खलील ने बताया कि कुछ समय बाद जब वे पैसों की व्यवस्था कर नई गाड़ी लेने बीआर बालाजी एलएलपी शोरूम गए, तो उन्हें नीरज तिवारी एक्सचेंज मैनेजर नीरज तिवारी ने बताया कि तुम्हारी गाड़ी हमारी संस्थान में नहीं आई है। शोरूम में कार्यरत कर्मचारी स्वर्णिम चौहाने जिसके माध्यम से एक्सचेंज की बात तय हुई थी उससे सम्पर्क करने पर उसने नीरज तिवारी को खलील के सामने बताया कि इनका वाहन संस्थान में एक्सचेंज में जमा हुआ है। तब नीरज तिवारी ने खलील को कुछ दिन बाद आने के लिए कहा। खलील 5-6 माह से लगातार बीआर बालाजी एलएलपी शोरूम के चक्कर काट रहे हैं कि उन्हें उनकी गाड़ी वापस मिल जाए या 4 लाख 17 हजार रू. मिल जाएं या एक्सचेंज में दूसरी गाड़ी मिल जाए, किन्तु बीआर बालाजी संस्थान के कर्मचारी एवं प्रबंधन उसे लगातार घुमा रहे हैं। खलील ने शो रूम के स्वामी राजीव कपूर से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है लेकिन उन्होंने भी आज तक कोई हल नहीं निकाला है। खलील का सीधा आरोप है कि बीआर बालाजी एलएलपी के स्वामी राजीव कपूर की जानकारी में उनके संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उनकी बोलेरो को विक्रय कर छलपूर्वक ठगी की गई है।

महिला ने भी लगाया आरोप
बीआर बालाजी एलएलपी महिंद्रा एंड महिंद्रा पर दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली के वार्ड-3 निवासी श्रीमती बलविन्दर माकन पति कमल किशोर माकन ने भी संगीन आरोप लगाए हैं।मेरे उन्होंने बताया- मेरे वाहन कमांक सीजी 17 केजेड 8721 को 3 फरवरी को आरएसएर के तहत टोइंग वैन द्वारा बचेली से लाकर बीआर बालाजी जगदलपुर शोरूम में छोड़ा गया है। मुझे आज तक मेरी गाड़ी के बारे न कोई जानकारी दी जा रही है एवं मेरी गाड़ी भी वापस नहीं कर रहे हैं। मुझे जानबुझ कर झूठा इलजाम लगा रहे है कि हमें 12 लाख 62 हजार 946 रुपए लेने हैं, वह दीजिए तब हम गाड़ी देंगे। वो भी एक साल के बाद बोल रहे है, सरासर झूठा इलजाम लगा रहे हैं और न ही पूरा हिसाब दे रहे हैं। गाड़ी नंबर सीजी 17 केटी 2187 और सीजी 17 केजेड 8721 का हिसाब दे रहे हैं है। उन्होंने कहा कि बीआर बालाजी वाले मुझसे गाड़ी लेकर कांकेर स्थित ताज मोटर वालों को मार्च 2025 में बेच चुके है उसका ताज मोटर वालों से पैसा भी बीआर बालाजी वाले अपने खाते में ले चुके है। इन्होंने अपने स्टेटमेंट में गलत तरीके से पैसा दर्शाया है। बीआर बालाजी के मालिक राजीव कपूर व उनके पुत्र तुषार कपूर, कम्पनी के प्रबंधक आशीष तिवारी, नीरज तिवारी एवं सर्विस मैनेजर देवव्रत द्वारा मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। बल्बिन्दर माकन ने कहा- मुझे किसी भी तरह की क्षति पहुंचती है तो उसके जिम्मेदार पूरी तरह से बीआर बालाजी एलएलपी (महिन्द्रा एंड महिन्द्रा डीलर), जगदलपुर के सभी उपयुक्त लिखे लोग ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *