जांजगीर-चांपा। जिले के कटओथ गांव में एक युवक को जिंदा जलाकर हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक कनकी (जिला कोरबा) का निवासी है। उसकी प्रेमिका ने मेला देखने के बहाने उसे गांव बुलाया था। युवक के पहुंचते ही युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग लगते ही युवक किसी तरह पास के तालाब में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है और आरोपी युवती के भाई की तलाश जारी है।