सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भानपुरी में सप्त शक्ति संगम का आयोजन

0 स्पर्धाओं में मातृशक्ति ने किया कौशल का प्रदर्शन 

जगदलपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संयोजन में सप्त शक्ति संगम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुरी में किया गया। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर जनपद सदस्य जमुना ठाकुर, जनपद सदस्य बस्तर, विशिष्ट अतिथि कमला नाग, संध्या कश्यप, सरपंच करंदोला थीं। सर्वप्रथम कमला नाग ने सप्तशक्ति प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियों को भी समान अवसर, शिक्षा और सम्मान मिलेगा। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है।महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नीव है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।माताओं द्वारा सप्तशक्ति प्रस्तुत कर अभिनय किया गया । गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रश्न का उत्तर बताया गया सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अभियान में सप्त शक्ति संगम दृढ़ संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदयाल नाग ने किया। इस दौरान आचार्य शीबूराम यादव, बंशीराम पटेल, माधुरी भद्रे, विनीता ठाकुर, शशिकला, रोशनी चंद्रा, पोमेश्वरी ध्रुव, प्रभा सेठिया एवं आसपास के अभिभावक सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *