कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली घटना को रोकने में मदद मिली है।
आईजी बस्तर पी. सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह तथा 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सक्रिय सहयोग रहा। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास सघन सर्चिंग की। यहां नक्सलियों के डंप से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई – बीजीएल लॉन्चर – 2,12 बोर राइफल – 2,एयरगन – 1,डायरेक्शन आईईडी – 3टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) – 1बीजीएल बम – 3012 बोर राउंड – 26बारूद (प्लास्टिक पैकेट में, लगभग 2 किग्रा)मल्टीमीटर – 1पटाखा – 12 पैकेटबिजली वायर – 2 बंडल,पोच – 2,स्प्लिंटर – 1 पैकेट बरामद सभी सामग्री को जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की निरंतर निगरानी और सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हो रही है और नक्सलियों के मंसूबों को बार-बार नाकाम किया जा रहा है।