किसान हितैषी है साय की सुशासन सरकार : सेठिया

जगदलपुर। नगरनार मंडल भाजयुमो के कार्यकर्ता एवं सुंडी समाज के जिला सचिव मोरध्वज सेठिया ने कहा है कि इस बार की होली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार ने किसानों की जिंदगी में खुशियों के रंग घोल दिए हैं।
श्री सेठिया ने कहा है कि होली से पहले 25 लाख से अधिक किसानों को 3100 रु. प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि 10 हजार करोड़ के एकमुश्त भुगतान का निर्णय स्वागत योग्य है।होली से पहले किसानों के खातों में बोनस पहुंचाना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल हो रहा है। धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर राशि 10 हजार करोड़ रुपये होली से पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया है।नगरनार मंडल युवा मोर्चा कार्यकता एवं सुंडी समाज जिला सचिव मोरध्वज सेठिया ने इसे ऐतिहासिक और किसान हितैषी फैसला बताया है। उन्होंने कहा है कि खरीफ वर्ष 2025-26 में 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर छत्तीसगढ़ ने देश में नया कीतिर्मान स्थापित किया है। मोरध्वज सेठिया ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विष्णु साय सरकार ने वादा पूरा किया है। कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये किसानों को दिए जाएंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, किसानों की आय में वृद्धि होगी और वित्तीय अनुशासन के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। जिससे किसान होली का पर्व खुशी से मना सकेंगे और बाजार में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *