खंड शिक्षा अधिकारी ने ली प्राचार्यों की बैठक

बकावंड। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने विकासखंड मुख्यालय में विकासखंड के 33 हाई स्कूलों और हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की ली। बैठक कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष वर्मा के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में सभी प्राचार्य को अपार आईडी जेनरेशन, छात्रवृत्ति कार्य, एमबीयू, वीएसके एप्प के क्रियान्वयन, परीक्षा पर चर्चा, समस्त कक्षाओं के कोर्स पूर्ण करने आदि बिंदुओं पर चर्चा कर निर्देशित किया गया कि अपार जनरेशन के कार्य में हो रही विलंबता के लिए बारंबार सूचित करने के बावजूद कार्य में गति न आना उचित नहीं है। समस्त प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने संस्थानों व संकुल प्राचार्य अपने-अपने अधीनस्थ संस्थाओं के कार्यों के क्रियान्वयन में संकुल शैक्षिक समन्वय के साथ समन्वय स्थापित कर गति लाएं। कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन यू डाइस के एप्प में चयन कर प्रगति का अवलोकन किया जा रहा है।बैठक में सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन सांय 4 बजे रोज की प्रगति, समस्या से विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल के कार्यालय को अवगत कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने समस्त प्राचार्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रतिदिन का प्रयास ही हमें सफलता की मंजिल की ओर पहुंचाएगा। हमारा दायित्व है कि हम प्रतिदिन उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, वीएसके एप्प में रजिस्ट्रेशन, प्रतिदिन प्रविष्टि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *