किरण देव ने किया वन विभाग की कार्यशाला का उद्घाटन

जगदलपुर। वन विभाग द्वारा आज ग्राम सरगीपाल के काष्ठागार में शाख कर्तन यानि बूटा कटाई एवं वनों की अग्नि से सुरक्षा के संबंध में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि शाखकर्तन बूटा कटाई एवं वनों की अग्नि से सुरक्षा के संबंध में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य वनों को आग से सुरक्षित रखना और बूटा कटाई कर पेड़ों खासकर तेंदूपत्ता के पौधों को पल्लवित करना है। साथ ही शाखकर्तन नियत समय पर हो जाएं। हमारा बस्तर वन संपदा से सम्पन्न है। बस्तर के पेड़ पौधे औषधीय गुणों से भरपूर हैं। हमें जागरूक होकर सभी विषयों को अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना है। श्री देव ने कहा इस कार्यशाला में बस्तर जिले के 15 यूनियनों के सदस्य उपस्थित हुए हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वन मंत्री केदार कश्यप आप सभी की लगातार चिंता करते हुए शासन की योजनाओं को आप सभी को लाभ दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हम सभी को मिलकर वन को बचाना है। तेंदूपत्ता संग्रहण समय सीमा में पूर्ण करें। शासन की योजनाओं का लाभ उठायें। वहीं डीएफओ उत्तम गुप्ता ने सर्वप्रथम कार्यशाला के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी। साथ ही केदार साहनी एवं संपत बघेल ने भी वक्तव्य दिया। इस दौरान संपत बघेल अध्यक्ष लधु वनोपज, पार्वती मोर्य, गागराराम, राजेश श्रीवास्तव, मनोहर तिवारी एवं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *