दो प्रथम नागरिकों का मिलन


० शहर के प्रथम नागरिक ने किया देश के प्रथम नागरिक का आत्मीय स्वागत 

जगदलपुर। शहर के प्रथम नागरिक महापौर संजय पाण्डेय ने देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रपति जगदलपुर में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का उद्घाटन करने पहुंची हैं। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जगदलपुर के सनातनी महापौर संजय पाण्डेय आज विशुद्ध जनजातीय वेशभूषा में नजर आए। इस दौरान राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। सभी नेता और जनप्रतिनिधि जनजातीय वेशभूषा में थे। समूचा जगदलपुर आज जनजातीय संस्कृति में रंगा नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *