सेजेस गर्ल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों शालेय पत्रिका एवं विज्ञान मेला ने जीता दिल 
जगदलपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-2 (सेजेस) शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत, अभिनंदन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्यों और सामाजिक संदेश देते नाटकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि किरण देव एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं शालेय पत्रिका संदेशण का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक किरण देव ने विज्ञान मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान स्काउट गाइड और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए मेरिट में स्थान बनाने का आह्वान किया। श्री देव ने कहा कि छात्र जीवन अपने जिंदगी का स्वर्णिम पल होता है। हमारी बेटियां पढ़ेंगी और देश का विकास गढ़ेंगी। आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार अच्छा प्रदर्शन किया। किरण देव ने कहा विद्यालय के विकास के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, योगेंद्र कौशिक, कलावती कसेर, एसएमडीसी अध्यक्ष प्रकाश झा, अभिलाष यादव, बीईओ राजेश गुप्ता एवं प्राचार्य सुधा परमार, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *