
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। परेशान और लगातार दबाव में आए केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध जाल बिछाया और अधिकारियों को मौके पर ही घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।