बजट कम भाजपा का घोषणा पत्र प्रतीत हो रहा जिसमें सिर्फ मायावी आंकड़े जो लाभकारी नही – धनंजय सिंह

० किसान की आय दोगुनी, युवाओं को रोजगार, महंगाई कम करने का दावा पिछले 12 साल से बजट में लेकिन धरातल से कोसो दूर

रायपुर। बजट को भाजपा घोषणा पत्र की तरह बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने जो बजट प्रस्तुत किया है वो बजट कम भाजपा की घोषणा पत्र ज्यादा प्रतीत हो रहा है।जिस प्रकार से भाजपा के घोषणा पत्र के हवाहवाई वादा कभी पूरा नही होता वही हाल बजट का भी मोदी सरकार ने बना दिया है। प्रमुख योजनओं में बजट आबंटन छुपाया गया, पिछले 12 साल की बजट की समीक्षा की जाये हर बार किसानों की आमदनी दोगुनी,युवाओं को रोजगार देने, महंगाई कम करने,विकास गढ़ने की दावा किया गया है लेकिन ये धरातल पर अब तक उतरा ही नही है।आज भी ये सभी वर्ग मोदी सरकार के द्वारा छले जाने से नाराज है वर्तमान बजट भी सिर्फ छलावा है इसमें इन वर्गों के बेहतरी का कोई ठोस रोड मैप नही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा मोदी की गारंटी बताकर डबल इंजन की सरकार में केंद्र से आर्थिक मदद ज्यादा मिलने का दावा किया गया लेकिन बीते दो बजट में छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय योजनाओं को छोड़कर कोई अतिरिक्त आर्थिक मदद की पैकेज नही मिला। इस बार उम्मीद थी कि प्रदेश के लिए अलग से कोई आर्थिक पैकेज बजट में होगा लेकिन यहां भी उम्मीद खत्म हो गई।डबल इंजन की प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने के नाम से प्रति माह 3500 करोड़ कर्ज ले रही है जिसके कारण प्रदेष कर्ज में डूब रहा है।विकास कार्य प्रभावित हुए है स्थिति ये ही कि जो जनकल्याण कारी योजना चल रही थी वो अधिकांश बंद पड़ी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश से भाजपा के 10 सांसद जिसमे एक केंद्रीय मंत्री और एक राज्यसभा सदस्य है उसके बावजूद प्रदेश के साथ जो भेदभाव हो रहा है वो चिंताजनक है। प्रदेश का दुर्भाग्य है भाजपा के सांसदों ने प्रदेश की खस्ताहाल पर मदद अपनी केंद्र सरकार से नही दिला पाये। इस बजट से महंगाई बढ़ेगी, किसान परेशान रहेंगे युवाओं को रोजगार के लिए तरसना पडेगा।प्रदेश पर कर्ज बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *