किरण देव पहुंचे दंतेश्वरी मंदिर

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक किरण देव ने बताया मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से सभी बेहतर कार्य हो रहे हैं। मां दंतेश्वरी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर व सुदृढ़ करने के विषय पर कार्य किया जाएगा। बेहतर से बेहतर कार्य हो सकता है बेहतर किया जाएगा। दंतेश्वरी मंदिर में निमार्ण कार्य करने के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, योगेन्द्र पांडे, शशि रथ, राजीव नारंग, नरेंद्र पाणिग्रही व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *