गरुड़ दर्शन पूजा में शामिल हुए किरण देव

जगदलपुर। शहर के अयप्पा मंदिर में आयोजित 39वें वार्षिकोत्सव के दौरान आज गरूड़ दर्शन पूजा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। श्री देव ने भगवान अयप्पा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महापौर संजय पांडे, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, एवं समाज के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *