मुक्तिधाम को भी नहीं बख्शा चोरों ने!

0 उखाड़ ले गए दरवाजे, खिड़कियां और रॉड 

बीजापुर। जिले की भोपालपटनम नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मुक्तिधाम में चोरी की बड़ी घटना हो गई है। मुक्तिधाम परिसर में बने भवन के दरवाजे, खिड़कियां तथा शवदाह हेतु दोनों ओर लगाए गए लोहे की रॉड को चोर उखाड़कर ले गए। घटना से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
मुक्तिधाम जैसे स्थान में चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मुक्तिधाम परिसर में न तो चौकीदार की व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार की निगरानी। नगर पंचायत प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मुक्तिधाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *