सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, दो बड़े नक्सली ढेर; IED बरामद कर नष्ट

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। साथ ही, जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी आईईडी (IED) बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
सूचना मिलने पर दक्षिण बीजापुर में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई। सुबह लगभग 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। मुठभेड़ में एक ACM रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य मारा गया। सुरक्षाबलों ने मौके से नक्सलियों के शव के साथ पिस्टल, 303 रायफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।

इसी दौरान डीआरजी बीजापुर, थाना इलमिड़ी और छसबल 9वीं वाहिनी की टीम लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी, जब सड़क के बीचों-बीच 20-30 किलो के दो IED बम बरामद किए गए। ये बम नक्सलियों द्वारा कमांड स्विच सिस्टम से जुड़े थे, ताकि किसी बड़े वाहन को निशाना बनाया जा सके। बीडीएस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इन शक्तिशाली बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की नापाक साजिश विफल हो गई है। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान को और तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *