सुकमा/बीजापुर। जिले के सीमा के पालागुड़ा जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन ने सफल छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया।
सुरक्षाबलों को यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में अंजाम दी गई। ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी 150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला द्वारा की गई।
सर्चिंग के दौरान जंगल में बने दो नक्सली ठिकानों से हथियार डम्प बरामद किए गए, जो नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इसके अलावा, ऑपरेशन में क्यूएटी/150 टीम भी शामिल रही।