रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल अध्यक्षों की ताजा घोषणा को भी कांग्रेस के अंतर्कलह और गुटबाजी का परिचायक बताया है। श्री ठोकने ने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की तरह इन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में भी बड़े नेताओं ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके दबाब बनाने का काम किया, ऐसा स्पष्ट प्रतीत हो रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवका श्री ठोकने ने कहा कि जिस कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपनी कार्यकारिणी तक घोषित नहीं कर पा रहे हों, कांग्रेस के बड़े नेताओं की मोर्चेबंदी ने केंद्रीय नेतृत्व के हाथ-पैर फुला रखे हों, उस कांग्रेस में जमीनी तौर पर संगठन का यह सृजन कितना प्रभावी होगा, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है। श्री ठोकने ने दन्तेवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति ही विवादों में घिरी हुई है और कांग्रेस नेता इस पर खामोशी ओढ़े बैठे हैं। वोट चोरी और चुनाव चोरी का ढिंढोरा पीट रहे कांग्रेसियों पर दन्तेवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता ही वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। जब संगठन सृजन का आगाज ही विवादों से हुआ हो, उस अभियान के अंजाम की सहज ही कल्पना की जा सकती है।