नितिन नबीन बने दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर: मनीष पारख

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर देशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मनीष पारख ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब नितिन नबीन के नाम की घोषणा हुई, तो वह क्षण पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव के समान था। यह नियुक्ति उनके कुशल नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और दीर्घ राजनीतिक अनुभव का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी। युवाओं में उनके नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन  के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को जो मजबूती मिली, वह अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने विश्वास जताया कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के उसी कुशल नेतृत्व का लाभ पूरे देश को मिलेगा। जिस प्रकार प्रदेश प्रभारी रहते हुए उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग छत्तीसगढ़वासियों एवं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता रहा, उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी उनका संरक्षण और मार्गदर्शन सदैव बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *