रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग ने त्वचा और बालों की ऑर्गेनिक देखभाल को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि SKINOVATION की संस्थापक विनीता एस. शुक्ला रही।
कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया कि विनीता एस. शुक्ला त्वचा और हेयर केयर की अनुभवी विशेषज्ञ हैं और उन्हें 25 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव है। वे SKINOVATION की संस्थापक हैं, जो परिणाम-आधारित, नैतिक और व्यक्तिगत त्वचा उपचार के लिए जानी जाती है। SKINOVATION में ऑर्गेनिक और प्रभावी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, एडवांस्ड एस्थेटिक सेवाएं और कस्टम-मेड थेरेपी प्रोडक्ट्स प्रदान किए जाते हैं, जो हर व्यक्ति की त्वचा और बालों की आवश्यकता के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
कार्यक्रम में विनीता एस. शुक्ला ने कहा कि उनके क्लिनिक में पिंपल्स और एक्ने ट्रीटमेंट, पिग्मेंटेशन सुधार, स्किन टोन सुधार, डैंड्रफ और स्कैल्प समस्याएं, एजिंग एवं स्किन रीजुवनेशन, हेयर फॉल और हेयर रिस्टोरेशन जैसे कई उपचार उपलब्ध हैं। SKINOVATION के रायपुर और दुर्ग स्थित क्लिनिक अपने पेशेवर सर्विस, व्यक्तिगत देखभाल और उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रसिद्ध हैं। कार्यशाला में कैट महिला विंग के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑर्गेनिक और व्यक्तिगत त्वचा-देखभाल के महत्व पर विशेष ध्यान दिया।