अंतिम कार्यकर्ता शिखर कार्यकर्ता बने ये सिर्फ भाजपा में संभव : डिप्टी सीएम अरुण साव

० पर्ची बांटने वाला भी पार्टी प्रमुख बन जाए ये सिर्फ भाजपा की नीति : डिप्टी सीएम अरुण साव

० नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को डिप्टी सीएम अरुण साव ने मिलकर दी बधाई

रायपुर/दिल्ली। आज बहुप्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। भाजपा मुख्यालय में आज नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया में दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्टी के अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन को मिलकर शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा नितिन जी का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ता भाव, वैचारिक दृढ़ता और टीम वर्क भाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी शुभकामनाएं दी, छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देती हुई तस्वीर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी, एक युवा नेता होने के नाते नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही है हम कार्यकर्ताओं के लिए। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि एक युवा नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं और आने वाले समय में युवाओं को ही पार्टी को अधिक मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *