उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के हाईस्कूल मैदान में आयोजित आनंद मेला युवा महोत्सव में हुए शामिल

0 आनंद मेला से लोरमी में बना त्यौहार का वातावरण, क्षेत्रवासियों ने लिया मेला का आनंद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर/लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल लोरमी के हाईस्कूल मैदान में मुक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित आनंद मेला युवा महोत्सव में पहुंचे। श्री साव ने इस अवसर पर शिक्षा, समाज सेवा, कला के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य कर लोरमी का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, मुक्ति वेलफेयर सोसायटी का यह 7वा वर्ष है। संस्था मुक्तिधाम में सेवा सहित अनेक सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। समाज सेवा का कार्य एक साधना है। इस कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्य को हार्दिक बधाई।

श्री साव ने कहा कि, मुक्ति वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना काल में स्थानीय काम किया। उस समय कोई अपने का साथ नहीं दे रहा था। ऐसे कठिन समय में काम किया। जिसे कोई नहीं भूल सकता है।

आनंद मेला में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कई स्टॉल लगाये हैं। यह मेला लोरमी क्षेत्र में एक त्यौहार के रूप में प्रचलित हो रहा है। नारी शक्ति का भाव वास्तव में सनातन परंपरा का उद्घोष है।

नगर के तीन मुक्तिधाम के जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण का काम चल रहा है। शहर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। करोड़ों रुपए के अनेक कार्य स्वीकृत हुए हैं। यह सब लोरमी जनता जनार्दन के आशीर्वाद का कमाल है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला पंचायत सभापति अनीता साहू, रत्न काठले, समुंद सिंदराम की, राजेंद्र साहू, दिनेश साहू ,धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, विनय साहू, रवि शर्मा, संतोष साहू, विक्रम सिंह, लेखराज सिंह , दिनेश कश्यप , सुशील यादव , महेंद्र खत्री , घनेंद्र राजपूत , आयोजन समिति के पवन अग्रवाल की, डड़सेना, विश्वास दुबे , पत्रकार प्रमोद जायसवाल, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *