NH-53 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को रौंदा, एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-53 पर सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में मुरूम से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही प्लेटिना बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग हाइवा के चक्कों के नीचे आ गए और कुछ दूर तक घसीटे गए। हादसे में सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए।

जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक एक ही परिवार के थे और महानदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंगलू जलक्षत्री (28 वर्ष), उनके 6 वर्षीय बेटे तिलक जलक्षत्री और श्रवण जलक्षत्री (40 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *