बस्तर पंडुम में पहुंचे संतोष कुमार


बकावंड। स्थानीय हाई स्कूल मैदान पर बस्तर पंडूम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच संघ के सचिव संतोष कुमार कुमार, पाकलू कश्यप रुसब बघेल, रतन भारती विशेष रूप से शामिल हुए।ब्लॉक सरपंच संघ बकावंड के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि आदिवासी बहुल बस्तर में जनजातीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए उत्सव मनाया जाता है। यह भी एक उत्सव है जहां लोककला संस्कृति रीति रिवाज और पारंपरिक जीवन शैली देखने को मिली। आयोजन बड़ा ही हर्षोल्लास का वातावरण था। बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा, प्राकृतिक उत्पादन एवं साग सब्जी देखने और खाने को मिली। संतोष कुमार ने अपने साथियों के साथ महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों में जाकर बस्तरिहा व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बस्तर का गौरव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *