पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन की ओर लौटे फिर 52 नक्सली

0 पुनर्वास से पुनर्जीवन के साथ शांति और विश्वास की नई शुरुआत 

0 1 करोड़ 41 लाख के ईनामी कैडर का सरेंडर 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज फिर 52 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 1 करोड़ 41 लाख के ईनामी कई नक्सली हैं। इनमें 21 महिला और 31 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासो तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छग शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ सेक्टर बीजापुर बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैंडन यार्क, डिप्टी कमांडर ऑप्स सीआरपीएफ कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चंद्रहास, उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा एवं उप पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग के समक्ष इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में लक्खू कारम उर्फ अनिल माड़ डीविजन डीव्हीसीएम ईनाम 8 लाख, लक्ष्मी माड़वी उर्फ रत्ना कंपनी न.7 पीपीसीएम ईनाम 8 लाख , चिन्नी सोढ़ी उर्फ शांति पीपीसीएम ईनाम 8 लाख, भीमा कारम पश्चिम बस्तर डिवीजन पीपीसीएम ईनाम 5 लाख, विष्णु मंडावी उर्फ किरण ओडि़शा राज्य स्टेट कमेटी पीपीसीएम ईनाम 5 लाख, मोती कोरसा पीपीसीएम ईनाम 5 लाख, हुंगी कारम माड डीविजन सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, आयतू हपका पश्चिम बस्तर डिवीजन सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख कमला भोगाम एरिया कमेटी सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, ललिता मुचाकी पार्क एरिया कमेटी सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, गौरी कुड़ियम उर्फ गीता उर्फ अन्नू एरिया कमेटी सदस्य एसीएम ईनाम 5.00 लाख, बोदी हेमला उर्फ अनुशा एरिया कमेटी सदस्या एसीएम ईनाम 5 लाख, बाबू अंगनपल्ल उर्फ अनिल एरिया कमेटी सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, सुखराम कुड़ियम एरिया कमेटी सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, पंडरू पोटाम एरिया कमेटी सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, लक्की ओयाम सदस्य एसीएम ईनाम 5 लाख, मुन्ना पोड़ियम पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, रत्तू ओयाम उर्फ रतन पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, मंगली मिड़ियम पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, मोटू मिड़ियम पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, आयतू कारम पार्टी सदस्य, ईनाम 2 लाख, कोपे माड़वी उर्फ सामो पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, हुंगी माड़वी पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, मिटकी पुनेम उर्फ समीरा पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, अंदो मिच्चा पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, सुकमन वेको पार्टी सदस्या ईनाम 2 लाख, मोटी फरसीक पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख, कोसा माड़वी उर्फ डुई आरपीसी अध्यक्ष ईनाम 2 लाख, चैतू कुंजाम उर्फ देवा आरपीसी अध्यक्ष ईनाम 2 लाख, मुडा माड़वी आरपीसी अध्यक्ष ईनाम 2 लाख, सम्मैया तलांडी आरपीसी प्लाटून कमांडर ईनाम 2 लाख, हुंगा कर्मा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर ईनाम 2 लाख, रमेश उद्दे आरपीसी प्लाटून कमांडर ईनाम 2 लाख, बिक्का गोटा डिप्टी कमांडर, ईनाम 2 लाख, भीमा माड़वी आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष ईनाम 2 लाख प्रमुख हैं। शेष नलसली 1-1 लाख के ईनामी हैं। इन 52 नक्सलियों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी हैं। राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्थायी शांति की सशक्त नींव स्थापित हुई है। मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

एसपी डॉ. यादव की अपील
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर और निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *