जगदलपुर में गूंजेंगे सुरों के तराने, तिनक धिन धा, कराओके सिंगिंग कांटेस्ट के लिए ऑडिशन 17 को

0 सुरीली आवाज के धनी बस्तर के युवाओं के लिए बड़ा प्लेटफार्म 

0 प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, 17 को चेंबर भवन में होगा भव्य ऑडिशन 

जगदलपुर। सुरीली आवाज के धनी बस्तर के युवाओं अब तक का सबसे बड़ा प्लेटफार्म मिलने जा रहा है। सुरीली आवाज की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा जगदलपुर द्वारा ‘तिनक धिन धा कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का ऑडिशन 17 जनवरी प्रातः 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित होगा।
आडिशन प्रक्रिया के बाद टॉप 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 18 जनवरी को शाम 4.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाॅल मे होगा।ग्रैंड फिनाले में विजयी प्रतिभागियों को नगद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए निर्धारित हैं। इसके अलावा टॉप 12 प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र, तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण देव सिंह और महापौर संजय पांडेय उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं स्पांशर श्याम सोमानी, सुशील मौर्य, शैलेष जारी, आरके नायडू, अमन खान, बी. नागेश, गुरमीत सिंह वोरा, डाॅ. एनडी चक्रवर्ती, विजय श्रीवास्तव, दीपक खत्री, संग्राम सिंह राणा हैं। सेलिब्रिटीज गेस्ट गजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश यादव, महेंद्र ठाकुर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का मंच से सम्मान किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप माही श्रीवास्तव, अमृतराज, डाॅ. सुशील कुमार पांडेय, बी. वासु राव, महेश ठाकुर, वंदना, अनिता राज, एम. बी. मंजुषा, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, समीर सेन, दिलीप पांडेय, वरिष्ठ अर्जुन झा, योगेश दास, आशीष गुप्ता, यादव टेंट, भारत कुमार गंगादित्य, अंजलि गोयल, रेशमा अली, सत्यम सोमवंशी होंगे।आयोजक तरुण कुमार, एडवोकेट शिवनारायण सोनी, शशि पूनम, आलोक भट्टाचार्य, वीरेंद्र प्रसाद, सीमा सूदन, वीरेंद्र प्रसाद, डाॅ. आलोक भट्टाचार्य, मीना सोनी, अफजल अली, यश सिंह, महेंद्र महापात्र, शैलेंद्र स्वर्णकार व संध्या पाठक हैं। इच्छुक प्रतिभागी फोन नंबर
98279 28289 व 98711 24737 और 788 727 8659 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *