पखांजूर में दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

कांकेर। शहर के पखांजूर में रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पीवी-9 मार्ग पर मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें सीधे टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाहर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *